रामनगर में पूर्व सभासद की टूटी हुई कार।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व सभासद की कार पर पत्थर मार दिया। घटना में कार में मौजूद सभासद बाल-बाल बच गए। मंगलवार को इंदिरा कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती सोमवार रात 10 बजे एमपी इंटर कॉलेज के मैदान के पास अपनी कार में बैठे थे। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने कार के पीछे के शीशे पर पत्थर मार दिया। घटना में पूर्व सभासद बच गए, जबकि कार का शीश टूट गया। पीछा करने पर आरोपी भाग गया था। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।