फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक ने परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ नैनीताल रोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। काठगोदाम पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले की युवती शहर में रहकर दो साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती सहारनपुर (यूपी) जिले के सालहापुर नकुड़ निवासी अंकुश सहगल से हुई। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी का वादा किया। आरोप है कि युवक ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक होटल में दो साल पहले (2019 में) बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो वह वादे से मुकर गया। शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने धारा 376 के तहत अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें