फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर वाटिका बनेगी

Mon, 21 Aug 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर वाटिका बनेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के लिए प्रेरित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर कॉलेज में पौधरोपण किया जाएगा। इनकी देखभाल कॉलेज के विद्यार्थी ही करेंगे।प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, खेलकूद के साथ ही पर्यावरण के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है।
विज्ञापन


इसलिए तय किया है कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दिवंगत होने वाले विद्यार्थियों की याद में पौधे लगाए जाएंगे। महाविद्यालय की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे। इसमें दिवंगत विद्यार्थी का नाम, विवरण लिखा जाएगा। महाविद्यालय में भी पेड़ लगने से वातावरण भी स्वस्थ बना रहेगा।

इसके लिए जहां पीजी ब्लॉक में वाटिका तैयार की जा रही है। फिलहाल कुछ माह पूर्व वर्ष 2015-16 में महाविद्यालय की छात्रा चैंपियन रह चुकी प्रियंका नेेगी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसलिए सरस्वती मंदिर प्रांगण में उसकी याद में पौधा लगाकर इसका शुभारंभ कर दिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें