फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगलों व सड़क किनारे पार्टी करने वालों पर रहेगी वन विभाग की नजर

Sat, 28 Feb 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। फायर सीजन व होली के त्योहार को देखते हुए वन विभाग चौकन्ना हो गया है। इसके चलते विभाग जंगलों व सड़क किनारे पार्टी करने वाले लोगों पर नजर रख रहा है। साथ ही, जंगल में कूड़ा फैलाने व आग लगाने वालों पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

फायर सीजन शुरू होने व होली के त्योहार पर घूमने वाले हुड़दंगियों व अराजक तत्वों के कारण नैनीताल और आसपास के क्षेत्राें में आग लगने की आशंका बढ़ गई है। इसको लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से आग की घटनाओं को रोकने के लिए जंगल और सड़क किनारे पार्टी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जंगलों में विभाग की टीमें गश्त कर रहीं है। बताया कि सड़क किनारे दुकानदारों, फूड वैनों व रेस्टोरेंट संचालकों से कूड़ा आसपास न फेंकने की अपील की जा रही है। बताया कि जिन दुकानों और रेस्टोरेंटों के आसपास जंगलों में कूड़ा पाया जाएगा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें