फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने वर्कशाप लाइन से फड़-ठेले हटाए, सड़क पर वाहन खड़े करने वाले लोगों के भी काटे चालान

विज्ञापन
हल्द्वानी तिकोनिया वर्कशॉप लाइन से अतिक्रमण हटवाती वन विभाग की टीम। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग और पुलिस ने वर्कशाप लाइन से अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 23 वाहन स्वामियों के चालान काटे। वन विभाग ने वन परिसर के सामने लगे फड़ और ठेलों को हटा दिया। ठेला फड़ वेंडर कल्याण समिति ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन

रविवार को डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार के आदेश पर वन विभाग की टीम वर्कशाप लाइन में अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटने के लिए पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। वन क्षेत्राधिकारी छकाता ललित आर्या ने वन परिसर के सामने लगे सभी ठेले और फड़ों को हटवाया। पुलिस ने सड़क पर खड़े करीब 23 वाहनों के चालान काटे। वन क्षेत्राधिकारी ललित आर्या ने बताया कि शाम होते ही इन ठेलों पर शराब परोसी जा रही है। साथ ही वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। आम लोगों की दिक्कत को देखते हुए कार्रवाई की गई।
उधर ठेला फड़ वेंडर कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री ने कहा कि वर्कशाप लाइन वेंडिंग जोन है। वेंडिंग जोन में ठेले-फड़ लगने से कोई रोक नहीं सकता है। अगर ठेले-फड़ वाले शराब पिला रहे हैं, तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें