हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा का बागजाला की आठ सूत्री मांगों के लिए सोमवार को भी गांव में धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि वन विभाग बागजाला के ग्रामीणों को डराने का काम कर रहा है। विभाग की ओर से गांव में शौचालय तोड़ने का काम किया गया है। कहा कि यदि वन विभाग की इस प्रकार की गतिविधियां नहीं रोकी गई तो महासभा को मजबूरन डीएफओ कार्यालय में धरना देना पड़ेगा। वहां वेद प्रकाश, मदन मोहन चमोली, पुष्कर दुबड़िया, हरीश भंडारी, डॉ. कैलाश पांडेय, जहूर अहमद आदि थे।