फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन विभाग ने खाली कराई 58 हेक्टेयर भूमि

Tue, 20 Jan 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज स्थित जुड़का बीट से वन विभाग की टीम ने सोमवार को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 58 हैक्टेयर भूमि को मुक्त कराया है। अतिक्रमणकारी इस भूमि पर लंबे समय से खेती कर रहे थे। टीम ने खेती को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से पाट दिया है, साथ ही तारबाड़ और फेंसिंग कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि विगत वर्ष भी रामनगर रेंज की जुड़का बीट से 200 हैक्टेयर भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया गया था। इसके बाद विगत कुछ माह पूर्व जुड़का क्षेत्र से कब्जा हटाने के लिए सर्वे कार्य किया गया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम ने जुड़का क्षेत्र से 58 हेक्टेयर भूमि को जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से पाट दिया है। डीएफओ ने कहा कि भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की भूमि पर कब्जा हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें