फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठंडा और गर्म मौसम से हो रही दिक्कत, जकड़ने लगा निमोनिया

Mon, 02 Feb 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बदले हुए मौसम में फेफड़ों के संक्रमण यानि निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। अचानक बुखार आना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत आदि दिक्कत सामने आ रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल में इस समय बच्चों के मामले काफी आ रहे हैं। एसटीएच के चिकित्सकों के अनुसार हर रोज तीन से चार केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएच की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि ओपीडी में निमोनिया से प्रभावित छह से सात बाल रोगी रोज पहुंच रहे हैं। सात बच्चे भर्ती हैं। बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत ने बताया कि रोजाना दो से तीन बच्चे निमोनिया पीड़ित इलाज को पहुंच रहे हैं। इस समय चार बच्चे भर्ती हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चे बीमारी की चपेट में जल्द आ रहे हैं। मौसम बदल रहा है एकदम से गर्मी के कपड़े न पहनें, साफ पानी दिन भर पिए, सफाई रखें और सर्दी जुकाम ज्यादा होने लगे तो जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें