फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: पिछले छह महीने में पहुंचे 19 लाख दर्शनार्थी, सालभर में पहले पहुंचते थे दो से तीन लाख लोग

सार

 कैंची धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग को कैंची मंदिर की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के डाटा से उपलब्ध हुए हैं। 
विज्ञापन
कैंची धाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में यह बाबा नीब करौरी महाराज की आस्था है कि छह महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच गए। इससे श्रद्धालुओं के आने के अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इससे पूर्व में कैंची धाम में सालभर में 2 से 3 लाख तक श्रद्धालु पहुंचा करते थे। कैंची धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग को कैंची मंदिर की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के डाटा से उपलब्ध हुए हैं। विभाग की ओर से इसके आंकड़े जारी किए गए हैं।

छह महीने में पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा

कैंची धाम में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर वर्ष 2025 में अगस्त से वर्ष 2026 जनवरी तक के आंकड़े जारी किए गए हैं।

  माह              श्रद्धालु

अगस्त 2025 - 219627

सितंबर 2025 - 174135

अक्टूबर 2025 - 353707

नवंबर 2025 - 362721

दिसंबर 2025 - 428842

जनवरी 2026 - 441349

श्रद्धालुओं की आवाजाही से बढ़ा रोजगार

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही से कैंची धाम, भवाली, भीमताल, नैनीताल और अन्य शहरों में होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और टैक्सी संचालकों का कारोबार चल रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

विराट कोहली, पूर्व राष्ट्रपति समेत तमाम सेलिब्रिटीज आ चुके हैं कैंची धाम

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रिंकू सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश रैना, अभिनेता चंकी पांडे, राजपाल यादव समेत तमाम सेलिब्रिटीज और राजनेता आते रहते हैं।

विज्ञापन


कैंची धाम में छह महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हमने यह डाटा मंदिर समिति की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त किए हैं। कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।-डॉ. मुकेश सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें