फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की सभाओं के साथ बदल रहे झंडे

Mon, 13 Feb 2017 01:18 AM IST
नवीन सक्सेना
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
बाजार क्षेत्र में चुनाव के अलग-अलग रंग हैं। प्रत्याशियों की सभाओं के साथ दुकानों पर लगे पार्टियों के झंडे भी बदल रहे हैं। इसकी सभा या रोड शो, बस दुकानों पर उन्हीं के झंडे लहराते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के सक्रिय रूप से तीन संगठन हैं। सबके अध्यक्ष और महामंत्री कांग्रेस से जुड़े हैं। इससे व्यापारी वर्ग असमंजस में हैं किसे वोट देंगे।
विज्ञापन


हल्द्वानी विधानसभा पर व्यापारियों का अच्छा खासा वोट है। पटेल चौक, कारखाना बाजार, नल बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, बर्तन बाजार, मटर गली, रेलवे बाजार मार्ग, मंगल पड़ाव, वर्कशाप रोड, नया बाजार आदि में क्षेत्र लगभग एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें एवं प्रतिष्ठान हैं।

प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मियों और व्यापारियों के परिजनों को जोड़कर देखें तो करीब 10 हजार वोटर हैं। आमतौर पर व्यापारियों का वोट भाजपा का माना जाता है, मगर यहां व्यापारियों के बड़े वर्ग पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश की पकड़ है।
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा के प्रत्याशी मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला को व्यापारियों का वोट दिलाने के लिए भाजपा को मशक्कत करनी पड़ रही है। विधानसभा चुनावी प्रचार का अंतिम दौर है। बाजार में दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की सभा थी तो दुकानों पर भाजपा के झंडे लहराते नजर आए।

मगर रविवार शाम मीरा मार्ग पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश की चुनावी सभा हुई तो दुकानों के ऊपर लगे झंडे बदल गए। वित्तमंत्री डॉ. हृदयेश इससे पहले बाजार में रोड शो भी कर चुकी हैं।

ताज चौराहे के आगे किदवई नगर में बसपा प्रत्याशी हाजी शकील अहमद केके तो कुछ दूर आगे नंधौर वैली रोड पर सपा प्रत्याशी शोएब अहमद के झंडे दुकानों पर लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें