फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी फोटो है वो कब आएगा

Thu, 25 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 द ग्रेट खली की फाइट को लेकर हर किसी में उत्साह था। 90 फीसदी दर्शक खली की फाइट देखने स्टेडियम तक पहुंचे थे। खली के रिंग में उतरने के लिए बच्चों को पांच से छह घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बच्चे अभिभावकों से पूछते दिखे टिकट वाला महाबली खली कब रिंग में आएगा। खली के रिंग में उतरने तक हजारों दर्शक वापस लौट गए, इनमें अधिकांश बच्चे शामिल थे।

रेसलिंग शो के नायक महाबली खली थे। आयोजकों ने टिकटों में खली की फोटो छापी थी। दर्शक सिर्फ खली की फाइट देखने पहुुंचे। स्टेडियम शाम चार बजे से भरना शुरू हो गया। आठ बजे तक स्टेडियम की सभी सीटें भर गईं।
विज्ञापन


रात सवा आठ बजे खली दर्शकों के  अभिवादन के लिए रंग में आए। इसके बाद ही रेसलरों की फाइट शुरू हुई। रेसलरों की फाइट में दर्शकों ने जमकर हूटिंग की, लेकिन दर्शकों में खली का ही क्रेज था। खासकर, बच्चे खली को बुलाते रहे।

खली रात करीब सवा ग्यारह बजे रिंग में उतरे। उनके रिंग में आते ही पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि, तब तक हजारों दर्शकों ने स्टेडियम छोड़ दिया। 10 बजे बाद हवा चलने से ठंड से दर्शक कंपकंपाने लगे। बच्चों के साथ स्टेडियम पहुंचे अधिकतर लोग घरों को लौट गए।

 मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टेडियम से निकलते ही वीआईपी गैलरी भी खाली होनी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के साथ ही दूसरे मंत्री और वीआईपी से निकल गए। मुख्यमंत्री हरीश रावत करीब सवा छह बजे स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने वित्तमंत्री और खेल मंत्री के साथ स्टेडियम में घूमकर दर्शकों का अभिवादन किया।

 इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीआईपी के साथ बैठकर रेसलिंग शो देखा। करीब पौने दस बजे मुख्यमंत्री स्टेडियम से चले गए। मुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री, खेलमंत्री, श्रम मंत्री समेत सभी वीआईपी चले गए। वीआईपी के स्टेडियम छोड़ने पर दर्शकों को भी लगा कि अब शो खत्म होने वाला है। कुछ देरी के बाद दर्शकों ने भी घरों को लौटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें