फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही चोरी में पकड़ी गई किशोरी

Thu, 28 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा करते समय मंगलवार को एक महिला की चार चूड़ियां और बिछुए चोरों ने चुरा लिया। जीआरपी ने बुधवार को 24 घंटे के अंदर लालकुआं रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को पकड़कर जेवरात बरामद कर लिए हैं। भीख मांगने वाली इस लड़की को अगले दिन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सितारगंज हाथीखाना निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल की पत्नी ऊषा अग्रवाल मंगलवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थी। कुछ दूर जाने पर ऊषा ने हैंड बैग देखा तो उसमें से जेवरात से भरा पर्स गायब था। पर्स में सोने की चार चूड़ियां और दो बिछुए थे। रुद्रपुर ट्रेन पहुंचने पर भुक्तभोगी महिला ट्रेन से उतर गई। उसने घटना से लालकुआं जीआरपी और काठगोदाम थाने को अवगत कराया।

काठगोदाम पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष कैलाश सिंह भैसोड़ा ने बताया कि लालकुआं चौकी प्रभारी मोहम्मद सफी, सिपाही शिवाजी सिंह, महिला सिपाही सरिता ने बुधवार शाम लालकुआं रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक नाबालिग लड़की के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद किए। पकड़ी गई लड़की बिहार प्रांत के सासाराम की रहने वाली है।
विज्ञापन


पूछने पर लड़की ने बताया कि महिला के हैंडबैग में रखे पर्स को उसने चढ़ते समय भीड़ के बीच निकाल लिया और महिला को पता नहीं चल सका। उसकी यह पहली चोरी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार के छह सदस्य रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें