फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ी के आड़े आ रही माली हालत

विज्ञापन
रामनगर अंर्तराष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबाल खिलाड़ी दिव्यांग शबाना। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ऊंटपड़ाव खताड़ी में छोटे से मकान में रहने वाली दिव्यांग खिलाड़ी शबाना के कॅरियर में उसकी माली हालत आड़े आ रही है। शबाना को 27 अक्तूबर से थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होना है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान है। शबाना आर्थिक मदद के लिए शनिवार को डीएम से मिलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इंडियन पैरा वॉलीबाल एकेडमी से खेलने वाली शबाना ने 2016 से अपने कॅरियर की शुरुआत सिटिंग वॉलीबाल से की। 2017-18 में उसने चेन्नई में उत्तराखंड की ओर से नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन पर उसे 2019 में मलयेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था, जिसमें वह प्रतिभाग कर चुकी है। अब 27 अक्तूबर से थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शबाना को शामिल होना है, लेकिन आर्थिक तंगी उसकी राह में रोड़ा बनी हुई है। शबाना उत्तराखंड की एकमात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
दिव्यांग शबाना की मां जरीना बेगम ने बताया कि उसकी माली हालत बेहद खराब है। ऐसे में वह अपनी बेटी की मदद नहीं कर पा रही है। पीएनजी पीजी कॉलेज से बीए पास शबाना ने बताया कि वर्ष 2016 में उसने खेल के लिए पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करने के दौरान मलयेशिया प्रतियोगिता में जाने के चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। उसने बताया कि वह महज 48 हजार रुपये की मदद के लिए डीएम ऑफिस गई थी, लेकिन डीएम नहीं मिले। अब वह शनिवार को हल्द्वानी में डीएम ऑफिस में उनसे मिलने जाएगी। उसे उम्मीद है कि डीएम उसकी मदद जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें