रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम परीक्षा शुक्रवार को संपन्न होगी। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा।
बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थीं। इस साल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटर में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
शुक्रवार को बोर्ड की अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी जबकि हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हाडवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लम्बर की परीक्षा संपन्न होगी।