नैनीताल जिले के धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने शासकीय , अशासकीय, निजी विद्यालय के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बृहस्पतिवार से शनिवार तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने बताया कि धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा क्षेत्र में वन्य जीवों की दहशत को देखते हुए डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिन क्षेत्र के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
सीईओ ने कहा तीनों पर्वतीय विकासखंडों के शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाएंगे।