फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा परिवार

Tue, 17 Mar 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। रविवार देर रात एक घर पर हल्दू का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक कुनाल उपाध्याय की मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुनाल का परिवार करीब तीन घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा।
प्रकाश उपाध्याय, जो एक रिजॉर्ट में कुक हैं, का परिवार रविवार रात को सो रहा था। करीब एक बजे मौसम बदलने के कारण उनके टीन शेड वाले घर पर हल्दू का पेड़ गिर गया। कुनाल अपनी मां पूजा के साथ सो रहा था, जबकि उसकी बहन साक्षी पिता के साथ थी। पेड़ गिरने के बाद परिवार उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को करीब दो बजे मिली। बचाव दल ने सुबह साढ़े चार बजे तक अभियान चलाया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इस दौरान मासूम कुनाल की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

———
अग्निशमन के लिए चुनौती बना तूफान
अग्निशमन इंचार्ज गोपाल अधिकारी ने बताया कि रविवार को रामनगर में जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना के बाद पेड़ों को मार्गों से हटाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिस वक्त रिंगोड़ा में पेड़ गिरने की सूचना मिली थी, उस समय एक यूनिट पीरूमदारा और एक यूनिट टांडा में पेड़ हटा रही थी। बताया कि सूचना में एक यूनिट को रिंगोड़ा के लिए रवाना किया। इस दौरान आमडंडा में एक पेड़ गिरा था जिसे हटाने के बाद टीम ने रिंगोड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें