फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: इकलौते बेटे आदित्य के डूबने से मचा कोहराम, पिता का 26 को मनाया था जन्मदिन; 27 को हुई दर्दनाक मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

 मुखानी नहर कवरिंग के पास रहने वाले सहायक लेखाकार दीपक पाठक और मेडिकल कॉलेज में तैनात नेहा पाठक के इकलौते होनहार बेटे आदित्य की रविवार दोपहर पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसके कारण परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आदित्य की मौत के बाद दीपक के घर के बाहर पसर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था वहां एक मनहूस खबर ने सबकुछ खत्म कर दिया। जिसके लिए सपने संजोए थे कुदरत ने उसे छीन लिया और उम्र भर के लिए जख्म दे गया।

विज्ञापन

 

नगर निगम के वार्ड-नौ बमौरी के मुखानी नहर कवरिंग के पास रहने वाले दीपक पाठक मंडी में संविदा पर सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी नेहा पाठक सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में तैनात हैं। रविवार की दोपहर होनहार और मेधावी पुत्र आदित्य की पानी में डूबने से मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। देर शाम तक उनके घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। हर कोई घटना से स्तब्ध नजर आया। पाठक परिवार से जुड़े परिचित ने बताया कि आदित्य का 11 जुलाई को जन्मदिन था। 26 जुलाई को उसने अपने पिता का जन्मदिन पहली बार मनाया। तब परिवार और रिश्तेदार बेहद खुश थे। आदित्य की ऐसी खूबियों और स्मृतियों को याद कर लोगों की आंखें नम हो गईं।  
 

 

फ्रेंडशिप डे का जश्न ले गया जान
आदित्य रविवार को दोस्तों के साथ भीमताल में फ्रेंडशिप डे मनाने की बात कहकर निकला था। बताया कि दोस्तों में उसके रिश्ते के भाई भी शामिल थे। चारों भीमताल पहुंचे लेकिन वहां से दिमाग फिरा और खुटानी के निकट चाफी में नहाने चले गये। बताया जा रहा है कि चारों युवक वहां डूबने लगे थे, तीन तो बच गये लेकिन आदित्य को काल ले गया। 

विज्ञापन

 

 

 

रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोग 
देर शाम आदित्य का शव हल्द्वानी मोर्चरी लाया गया। इसका पता चलते ही वहां लोग पहुंचने लगे। सुशीला तिवारी अस्पताल से भी महिला स्टाफ वहां जानकारी लेने पहुंचे थे। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि आदित्य पाठक परिवार का संस्कारी पुत्र था। उसकी मौत से सब दुःखी हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें