फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जनवरी में हुई परीक्षा, मार्च तक नहीं आए परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं होने से हजारों छात्र-छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन


छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि डिजिटल युग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की सुस्त रफ्तार समझ से परे है। छात्रों का आरोप है कि समय पर परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की जा रही है जिसका सीधा असर उनके कॅरिअर पर पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही परीक्षाफल जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें