फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बुजुर्ग महिला का इंतकाल

Thu, 02 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नई बस्ती, लाइन नंबर 18 वार्ड 20 निवासी नैनीताल जिले की सबसे उम्र दराज महिला मोहम्मदी नहीं रही। 106 वर्षीय मोहम्मदी अपनी चार पीढ़ियां देखकर इस दुनिया से रुखसत हुई हैं। उनका 45 नाती पोतों का परिवार है। उनका सबसे बड़ा बेटा शब्बीर अहमद 82 और छोटा नसीम अहमद 45 साल के हैं। नसीम अहमद पूर्व सभासद हैं। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मोहम्मदी जिंदगी में कभी बीमार नहीं पड़ी। डेढ़ साल पहले तक बिना सहारे के चलती-फिरती थीं। उम्र के इस पड़ाव में आकर डेढ़ साल से काफी कमजोर हो गई थी। मोहम्मदी के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। मोहम्मदी के खुद के आठ बच्चों के परिवार में अब चार पीढ़ियों में 45 सदस्य हैं।

मोहम्मदी का बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे इंतकाल हो गया। नौ बजे सुपुर्दे खाक की गईं। जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए और मोहम्मदी को विदाई दी। पौत्र शाहनवाज मलिक के मुताबिक उनकी दादी नैनीताल जिले की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। दादी के निधन पर तमाम लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें