ईस्टर सनडे पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च और सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु का पुनरुत्थान दिवस मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, प्रवचन, जुलूस और जागरण का आयोजन किया गया।
मैथोडिस्ट चर्च में छत्तीसगढ़ से आए फादर अनीस एंड्र्यूज ने प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद जी उठने की घटना सुनाई। कैथोलिक और मैथोडिस्ट चर्च से तड़के 4:30 बजे तल्लीताल से मल्लीताल तक जुलूस निकाले गए। इससे पूर्व शनिवार रात को जागरण हुआ। कैथोलिक चर्च में फादर बोनाबेंचर से प्रवचन दिए।
कार्यक्रम में मैथोडिस्ट चर्च में फादर आशुतोष दानी, सिस्टर जरमाया, ओजे पीटर, संध्या और कैथोलिक चर्च में पल्ली पुरोहित, विजय पाल, जोन बर्नार्ड, अनिल, मनोज पीटर, नीलोफर, जोन आसमंड, एरिक मन्नार, सुशील जोन, विशाल मार्टिन, धीरज जेम्स, कमल सिंह, नरेश विल्सन, सन्नी जोन आदि थे।
ज्योलीकोट। सेंट एंथोनी चर्च में फादर जार्ज व फादर फ्रांसिस ने ईस्टर का संदेश दिया गया। इस दौरान ईस्टर मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। कार्यक्रम में मदर रेनाल्टा, सिस्टर विनीता समेत कई लोग थे।
लालकुआं में भी हुए आयोजन
नगर के वार्ड नंबर एक स्थित जीवित आशा प्रार्थना भवन में प्रभु ईसामसीह का पुनरुत्थान धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सागर डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सुकुमार सूरज, चर्च अध्यक्ष महेश मसीह, प्रदीप मसीह, अनोखेलाल, शकुंतला देवी, सुमन मसीह, रवि कुमार, सिमर सिंह, अनुपमा मसीह आदि थे।