भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के भेटी-दियारखोली-गडूडा मोटर मार्ग के लिए शासन से 3.58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री और शासन से सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। शासन से 3.50 किमी मार्ग के लिए 3.58 करोड़ जारी हो गए हैं। कैड़ा ने कहा कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। संवाद