फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विकास कार्यों में प्रधानों की भी सहभागिता करे मंडी समिति

Sat, 10 Jan 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बे से ग्रामीण क्षेत्रों में मंडी परिषद की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सहभागिता की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को काश्तकारों ने डॉ. डब्बू को दिए ज्ञापन देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मंडी परिषद की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में प्रधानों की सहभागिता से गुणवत्ता बढ़ेगी।
ग्राम प्रधान क्षेत्र की प्राथमिकताओं और जमीनी हकीकत से भली-भांति परिचित होता है। यदि मंडी परिषद विकास कार्यों की योजना बनाते समय प्रधानों को विश्वास में लेती है तो कार्यों में पारदर्शिता आएगी, साथ ही वह जनहित में अधिक प्रभावी साबित होंगे।
विज्ञापन

इधर किसानों ने समस्याओं को लेकर पार्षद मनोज जोशी की नेतृत्व में मंडी प्रभारी सचिव भुवन गोस्वामी और सीटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। मनोज जोशी ने कहा कि किसान के लिए आढ़ती एटीएम की तरह है, जो हर वक्त उनके साथ खड़ा रहता है।
किसानों ने उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। मंडी सचिव ने किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। वहां मनोज जोशी, गुलाब नेगी, हरीश पांडे, चंद्रपाल, मोहन चंद्र, लीलाधर, गुड्डू गगवार, दिनेश, रतन लाल, पवन बिष्ट, जगदीश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, ललित पुजारी, राहुल, धर्मेंद्र, हेम परगाई, रमेश, छेदा लाल सहित किसान और काश्तकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें