भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों की समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इस महीने 129 शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इन शिक्षकों की तैनाती ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, भीमताल के पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में होगी। विभाग की ओर से 15 जनवरी तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि जल्द काउंसलिंग करने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।