फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजस्व गांव मुद्दे पर सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले को विलोपित करने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला दहन किया। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिंदुखत्ता के ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी की है। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता के प्रत्येक गांव में भाजपा सरकार का तब तक पुतला फूंका जाएगा जब तक वह बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल जाता। पुतला दहन करने वालों में कमल दानू, मोहन चंद्र कुड़ाई, प्रेम सिंह भाकुनी, चंद्र सिंह दानू, रमेशगिरि गोस्वामी, राकेश गोस्वामी, विजय सिंह सामंत, पवन सनवाल, बिशन सिंह दानू, रॉबिन सिंह दानू, रेखा देवी, पदमा देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, दिनेश पाठक, किशन समेत अनेकों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें