फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले को मिले 101 नए प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर जल्द तैनाती होने वाली है। बीते दिनों शिक्षा विभाग की ओर से 129 पदों के लिए काउंसलिंग कराई गई थी। बुधवार को देहरादून में नैनीताल जिले के 101 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षक ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट और भीमताल के दुर्गम विद्यालयों में अपनी सेवा देंगे। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होने से स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। जल्द ही शिक्षक तैनाती स्थल पर सेवाएं देंगे। सीईओ ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति से काफी हद तक शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें