नैनीताल। इग्नू अध्ययन केंद्र डीएसबी परिसर में जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. चंद्रा कला रावत ने बताया कि अध्ययन केंद्र में बीए, एमए डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहे हैं। अभ्यर्थी कल तक इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in से जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।