फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी के बर्खास्त जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के बर्खास्त जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे हाईकोर्ट
विज्ञापन

नैनीताल। करोड़ों के घोटाले के मामले में बर्खास्त उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने शासन के बर्खास्तगी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार जिला पंचायत उत्तरकाशी में करोड़ों रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता के मामले में उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष को शासन ने आरोपों की पुष्टि के बाद पद से हटा दिया था। उन पर आरोप है कि जिला पंचायत उत्तरकाशी की ओर से कराए गए निर्माण कार्य धरातल में कहीं नहीं हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के फर्जी मस्टरोल बनाकर लाखों का भुगतान दर्शाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने याचिका दायर कर कहा है कि अनियमितता में उनकी कोई भूमिका नहीं है। यदि हुई है तो अपर मुख्य अधिकारी व अभियंता जिम्मेदार हैं, उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत निशाना बनाया गया है। याचिका में कहा कि मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटाने का अधिकार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें