फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के आंकड़ों में 300 लोगों का अंतर, एसडीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ओर से पेश कि ए गए आंकड़ों में होम क्वारंटीन लोगों की संख्या में 300 का अंतर आ गया है। एसडीएम और सीओ ने कोतवाली में बैठक लेकर संबंधित विभागों से सामंजस्य बैठाकर आंकड़ों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है उनकी निगरानी का जिम्मा कोतवाली पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने बाकायदा होम क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों में नोटिस चस्पा कर उन्हें बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पांडे का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अब तक 642 लोगों को होम क्वारंटीन किया है और दो लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
उधर, कोतवाल सुधीर कुमार का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में कुल 365 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिनकी वह निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम विवेक राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल ने कोतवाली में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कहा कि 642 लोगों को क्वारंटीन किया गया है उनकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अगर आगे कोई लापरवाही हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें