फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल व हरिद्वार के बीच होगा निर्णायक मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंडर 14 बालिका वर्ग में नैनीताल की टीम ने फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया है। टीम ने सेमीफाइनल मैच में ऊधमसिंह नगर को 8-0 से हराया। इसमें त्रिवेणी व देवयानी तीन-तीन और मिताली ने दो विजयी गोल दागे। शुक्रवार को तीसरे स्थान के लिए ऊधमसिंह नगर व देहरादून और निर्णायक मुकाबले के लिए नैनीताल व हरिद्वार की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में सात जिलों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पहला मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार ने 7-0 जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 5-0 से हराया। पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के बीच हुए तीसरी स्पर्धा में ऊधमसिंह नगर ने 2-1 विजयी रही।
पहले सेमीफाइनल मैच में हरिद्वार और देहरादून की टीमें आमने-सामने रहीं। शुरू से दबदबा बनाते हुए हरिद्वार ने टीम ने तीन गोल किए। देहरादून के खिलाड़ियों ने भी मैच में वापसी का प्रयास किया लेकिन निर्धारित समय तक टीम बिना कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की टीम मैदान में उतरी।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से नैनीताल जिले की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहां उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, बीना जोशी, विशाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें