कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में हाथी के बच्चे की मौत हो गई। पार्क अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव दफना दिया। गुरुवार शाम ढिकाला रेंज में गश्त कर रहे वनकर्मियों ने मोटासाल कंपार्टमेंट नंबर तीन में हाथी का शव पड़ा देखा। शव को हाथियों के झुंड ने घेर रखा था। कार्बेट उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र करीब एक से दो महीने की है। उन्होंने बताया पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत एवं वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश अग्रवाल समेत अन्य डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को दफना दिया गया है।