फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: रिश्तेदारों से हुआ झगड़ा, अगले दिन गौशाला में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Sat, 27 Aug 2022 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

रिश्तेदारों से झगड़े के बाद बुधवार शाम भूपाल सिंह अपनी गौशाला की तरफ गए थे। सुबह तक न लौटने पर परिजन तलाश करते हुए गौशाला पहुंचे तो वहां भूपाल का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भतीजे प्रकाश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लकड़ी के अवैध कटान की शिकायत करने पर एक व्यक्ति का ग्रामीणों से झगड़ा हो गया। अगली सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान के स्यूड़ा स्थित मुड सैरी निवासी भूपाल सिंह (45) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से करीब बीस मीटर की दूरी पर गौशाला के पास फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले भूपाल सिंह ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों की वन विभाग से शिकायत की थी। वन विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध कटान की लकड़ी जब्त कर ली। इसके बाद भूपाल सिंह का ग्रामीणों से विवाद हो गया और मारपीट भी हुई।

पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद बुधवार शाम भूपाल सिंह अपनी गौशाला की तरफ गए थे। सुबह तक न लौटने पर परिजन तलाश करते हुए गौशाला पहुंचे तो वहां भूपाल का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भतीजे प्रकाश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में STF ने प्रेस कांफ्रेंस में किए खुलासे, अगले 24 घंटे में होंगी पांच और गिरफ्तारियां
विज्ञापन


काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तहसीलदार नैनीताल नवाजिश खलीक ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें