हल्द्वानी। विकास खंड हल्द्वानी में न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले खेल महाकुंभ की तारीख और मैदानों की घोषणा हो गई है। सोमवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अधिकारी तनवीर असगर ने बताया कि प्रतियोगिताएं गुनिपुर जीवानंद राइंका लामाचौड़, कुंवरपुर के राइंका दौलतपुर, हरिपुर बच्ची राइंका हल्दूचौड़, लाखनमंडी राइंका लाखनमंडी और देवलचौड़ अटल उत्कृष्ट राइंका फूलचौड़ में होगी। जिसमें 27 दिसंबर को कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट व 28 को एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया प्रतिभागी 26 दिसंबर को ऑनलाइन पंजीकरण की छायाप्रति, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की छायाप्रति लानी आवश्यक है। चयनित विद्यालयों में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।