रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए इसी माह परीक्षार्थियों की संख्या जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से सभी जिलोें के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष 2400 से अधिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से छात्र-छात्राओं की जानकारी मांगी गई है। परीक्षार्थियों की संख्या आने के बाद परीक्षा केंद्रों का भी चयन किया जाएगा।