फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पर्यटक युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता बोली- जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बनी जंगल की अंधेरी रात

Sat, 07 Mar 2026 12:13 PM IST
गायत्री जोशी संदीप कुमार

सार

नैनीताल घूमने आई दिल्ली की एक युवती के लिए सुकून भरी यात्रा उस समय खौफनाक बन गई, जब टैक्सी चालक से बचने के लिए उसे आधी रात जंगल में भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती के लिए शांत वादियों की यह यात्रा उस समय डरावने अनुभव में बदल गई, जब एक टैक्सी चालक की हैवानियत से बचने के लिए उसे आधी रात जंगल में नंगे पैर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। डरी-सहमी युवती पूरी रात सड़क के नीचे बने कलमठ पर छिपकर बैठी रही और सुबह होने का इंतजार करती रही।

युवती ने बातचीत में बताया कि वह प्रकृति प्रेमी है और इसी वजह से अक्सर शांत और प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करती है। इसी प्रेम के कारण वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे लगा था कि पहाड़ों की शांत वादियों में उसे सुकून मिलेगा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि जिस टैक्सी में वह भरोसा करके बैठी है, उसी चालक के मन में गंदे इरादे हो सकते हैं। युवती ने बताया कि जब उसे चालक की नीयत का अहसास हुआ तो उसने किसी तरह खुद को संभाला और मौका मिलते ही वहां से भाग निकली। अंधेरी रात में वह चोटिल अवस्था में नंगे पैर जंगल की ओर भागती चली गई।

विज्ञापन


https://youtu.be/lJG0QXNXQ54?si=Cly5cDnkqm03rdgl

डर और घबराहट के बीच वह सड़क के नीचे बने एक कलमठ में छिपकर बैठ गई और पूरी रात वहीं डरी-सहमी हालत में गुजारी। उसने कहा कि उस रात उसे जंगली जानवरों से कम, बल्कि उस टैक्सी चालक से ज्यादा डर लग रहा था। चारों ओर घना अंधेरा, जंगल की खामोशी और मन में बैठा भय, इन सबके बीच उसने पूरी रात किसी तरह काटी। युवती ने कहा कि सुबह की पहली किरण उसके लिए नए जीवन की तरह थी। घटना को याद करते हुए युवती की आंखें नम हो गईं। उसने कहा कि प्रकृति के प्रति उसका प्रेम अब और भी बढ़ गया है, क्योंकि उसी प्रकृति ने उसे अपनी गोद में सुरक्षित रखा। लेकिन इस घटना के बाद इंसानियत पर उसका भरोसा जरूर टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें