रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच भीड़ उस समय बेकाबू हो गई जब इंडेन गैस एजेंसी में दो दिन बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंची। स्थिति का संभालने के लिए तैनात पुलिस-पीएसी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई उपभोक्ता रात दो बजे से ही लाइन में लगे हुए थे और शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
पंश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की आंच लोगों के घरों तक पहुंची चुकी है। स्थिति यह है कि कई घरों में एलपीजी सिलिंडर खत्म होने के कारण उपभोक्ता मिट्टी के चूल्हे इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो गए हैं। सोमवर को रुद्रपुर के काशीपुर बाईपास स्थित इंडियन गैस एजेंसी समेत कई एजेंसी में उपभोक्ता देर रात दो बजे से लाइन में लग गए ताकि उन्हें सिलिंडर मिल सके। कई उपभोक्ता ऐसे भी थे जो कई दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है।
सोमवार को दो दिन बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने पर सिलिंडर लेने की होड़ में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। पहले सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता एजेंसी के बाहर उमड़ पड़े और गेट से अंदर जाने के लिए मशक्कत करने लगे। एहतियात के तौर पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। टीम ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को काबू में किया और लाइन से एक-एक उपभोक्ता को अंदर भेजा गया।
कई उपभोक्ताओ का कहना था कि वह चार दिन से लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन शाम तक उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। उनके घर में गैस सिलिंडर खत्म हो गए हैं और अब वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं दोपहर तक उपभोक्ता लाइन लगे रहे और शाम को कई उपभोक्ता बिना गैस सिलिंडर निराश लौटे।
सिलिंडर मिलने की उम्मीद में खड़े रहे बुजुर्ग