फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिर ठेकेदार बांटेंगे गैस सिलेंडर

Sat, 18 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह बाद एक बार फिर गैस वितरण की व्यवस्था ठेकेदारों के हाथ में होगी। दो लोगों को गैस वितरण का ठेका दिया गया है। साथ ही हल्द्वानी को दो सेक्टरों में बांटा गया है और गैस सिलेंडर के लिए अब आपको सड़क पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों में जाकर और शहरी क्षेत्र में होम डिलीवरी करने के आदेश नए ठेकेदारों को कुमाऊं मंडल विकास निगम ने दिए हैं।
विज्ञापन


तमाम शिकायतों के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 17 जनवरी 2015 को गैस वितरण का ठेका निरस्त कर दिया था। गैस को लेकर सड़क जाम करने के साथ ही प्रदर्शन हो रहे थे। जाम लगने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने भी सख्त रुख अख्तियार किया था, जिस पर वितरण व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम ने संभाल ली थी। निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बांट रहा था। अब निगम की ओर से निकाले गए टेंडर में 37 लोगों ने टेंडर डाला था। होम डिलीवरी समेत प्रति सिलेंडर आठ रुपए देने पर ठेका तय हुआ है।

ठेका मोहन चंद्र और मदन मोहन कांडपाल के नाम हुआ है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रघु बिष्ट ने बताया कि गैस वितरण के लिए हल्द्वानी को दो सेक्टरों में बांटा गया है। शहर क्षेत्र में घर-घर जाकर सिलेंडर देना होगा और ग्रामीण क्षेत्र में गलियों में जाकर सिलेंडर बांटने पड़ेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अगर सड़क पर या चौराहे पर सिलेंडर बांटने की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें