हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने रविवार को एक कांप्लेक्स की टूटी सील दोबारा लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।नैनीताल रोड स्थित सरस मार्केट के पास स्थित कांप्लेक्स पहुंची में अनियमितता मिलने पर प्राधिकरण के यहां सील लगाई थी। इसे तोड़ने की सूचना पर प्राधिकरण के एई अभिषेक रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दोबारा सील लगा दी। इसके साथ ही काठगोदाम के नरीमन तिराहा के पास एक कांप्लेक्स में भी सील लगाई। यहां भी संबंधित ने निर्माण की अनुमति नहीं ली थी और कागज भी पूर्ण नहीं थे। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि सरस मार्केट के निकट के कांप्लेक्स का सील तोड़ दिया गया था। मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया गया है।