फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़ी-गली लाश के गले में कसा था जूते का फीता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुक्त विश्वविद्यालय के पास जंगल में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव सड़ गया था और उसके पास ऐसा कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला जिससे पुलिस उसके परिवार वालों को ढूंढ सके। उसके गले में जूते का फीता कसा होने की वजह से पुलिस इसे हत्या या आत्महत्या मान रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। शुक्रवार को दुर्गंध आने पर लोग जब वहां पहुंचे तो युवक का शव पड़ा था। वह घुटनों के बल पेड़ के सहारे टिका था। स्थानीय लोगों को हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने का अंदेशा जताया। उसके गले में जूते का फीता पड़ा था। कोतवाल राजेश कुमार ने कहा कि अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण सामने आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें