नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि इस मौके पर देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लें। संविधान के मूल्यों को अपनाकर हम एक समृद्ध समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। डीएम ने कहा कि नैनीताल की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध रही है। गणतंत्र दिवस पर सभी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें।