फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विभिन्न कार्याें का भी आयुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत ने मानसखंड मंदिर माला के अंतर्गत नयना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अवशेष कार्यों को एक माह के भीतर गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग से मॉल रोड के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बिड़ला रोड और स्नो व्यू मार्ग का निरीक्षण कर सड़क को तुरंत गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। बिड़ला मार्ग के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कुमाऊं आयुक्त ने सचिव प्राधिकरण और संबंधित अभियंता को भवन निर्माण की स्वीकृति और अवैध भवन निर्माण के विरुद्ध की गई कार्रवाई से संबंधित अभिलेखों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें