भीमताल (नैनीताल)। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को कंप्यू्टर की शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 101 विद्यालयों को कंप्यू्टर दिए गए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 58 विद्यालयों और 16 इंटर कॉलेजों में 43 कंप्यू्टर वितरित किए गए।