फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे झमाझम बरसे मेघ, सड़कों की पोल खुली

विज्ञापन
हल्द्वानी में सुबह के समय हुई झमाझम बारिश। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार सुबह आधा घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस बीच नालियां चोक होने के कारण कई सड़कें पानी से लबालब भरी रहीं। बारिश के बावजूद दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने एक जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए नदी, नालों की तरफ नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

हल्द्वानी और काठगोदाम में मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। इस दौरान नैनीताल मार्ग, कालाढूंगी मार्ग पर पानी भरने से वाहनों के आवागमन और पैदल चलने वालों के लिए दिक्कत रही। दोपहर तक इन मार्गों पर पानी जमा रहा। दिन में मौसम खुला तो कुछ देर धूप भी रही जिससे उमस महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। फिलहाल मौसम विभाग ने एक जुलाई तक नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान पहाड़ों पर जाने में सतर्कता बरतने, नदी, नालों की तरफ जाने से परहेज करने व किसानों से फसल, सब्जियों को काटकर सुरक्षित रख लेने को कहा है। खासकर भूस्खलन वाले मार्गों पर विशेष सतर्क रहने के लिए कहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
गैस पाइपलाइन सहित कई योजनाओं के लिए खोदी गई सड़कें दबीं
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। मंगलवार को आधा घंटे तक हुई बारिश से रामपुर, कालाढूंगी और नैनीताल रोड में कई जगह गड्ढे बन गए। गैस पाइपलाइन, सीवर, पेयजल के लिए खोदे गए फुटपाथ व सड़क की मिट्टी दब गई इससे कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार, मानसून सीजन से पूर्व लोक निर्माण विभाग सड़कों को पानी से बचाने के लिए सड़क के फुटपाथ सही करता है। साथ ही सड़क पर पानी न भरे इसके लिए सड़क की पटरी के दोनों ओर पनकटे काटता है। इससे बरसात का पानी सड़क पर न जाकर सीधे पनकटों से बाहर चला जाता है, लेकिन इस बार लोनिवि ने पनकटो का काम नहीं किया है।
उधर नगर निगम क्षेत्र में गैस पाइपलाइन, सीवर, पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर करीब 250 किलोमीटर सड़कें-फुटपाथ को खोदा गया है। मानकों के हिसाब से इन सड़कों को सही नहीं करने के कारण ये सड़कें आधा घंटे की बारिश में ही बैठ गई। इससे सड़कों में गड्ढे हो गए।
शनिबाजार का नाला भी हुआ चोक
हल्द्वानी। आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम के नालों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण इंदिरा नगर, शनिबाजार का नाला चोक हो गया। इससे सड़कों में पानी भर गया। लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने नालों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें