कुमाऊं मंडल विकास निगम ने एक बार फिर गैस वितरण का जिम्मा ठेकेदारों को सौंप दिया है। बुधवार से गैस वितरण की सुचारु व्यवस्था के लिए शहर को दो सेक्टरों में बांटा गया है और वितरण का ठेका भी दो अलग-अलग ठेकेदारों को दिया गया है।
पूर्व में एक ही ठेकेदार पूरे शहर में गैस वितरण कर रहा था। सड़क जाम और गैस वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते केएमवीएन ने ठेकेदार को हटा दिया था। अब शहर को दो क्षेत्रों में बांटा गया है और दो ठेकेदार मोहन चंद्र उपाध्याय और मदन मोहन कांडपाल को वितरण का जिम्मा सौंपा गया है। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट का कहना है कि उपभोक्ता गैस के लिए लाइन न लगाएं। गैस सिलेंडर मोहल्लों में बांटे जाएंगे।
प्रथम क्षेत्र
तिकोनिया फारेस्ट कालोनी, राजपुरा, जवाहर नगर, तहसील परिसर, गोलचा कंपाउंड, संपूर्ण बाजार क्षेत्र, बनभूलपुरा 1 से 17 तक, गांधी नगर, मंगलपड़ाव, इंद्रा कालोनी, संपूर्ण बरेली रोड तीनपानी तक, रामपुर रोड 1 से 11 तक, एफटीआई, हीरा नगर, सतीश कालोनी, समता आश्रम, रामपुर रोड संपूर्ण क्षेत्र, फूलचौड़, फुटकुआं, सीएमटी कालोनी, डहरिया, नीलियम कालोनी, महर्षि स्कूल, बिड़ला स्कूल से करायत तक का क्षेत्र।
ठेकेदार = मोहन चंद्र उपाध्याय 8057539717, दीपक सनवाल 9450906747, हेम सुयाल 9458940400
द्वितीय क्षेत्र
तिकोनिया, मल्ला-तल्ला गोरखपुर, बद्रीपुरा, आनंदबाग, पांडे निवास, संपूर्ण नवाबी रोड, जजफार्म, छोटी मुखानी, बड़ी मुखानी, आदर्श नगर, अमरावती कालोनी, भट्ट कालोनी, पीलीकोठी, कुसुमखेड़ा से छड़ायल तक का क्षेत्र, आरटीओ रोड, हिम्मतपुर तल्ला-मल्ला, भगवानपुर तल्ला-मल्ला, ब्लाक, लालडांठ, बिठौरिया नंबर 1-2, कठघरिया, लामाचौड़, फतेहपुर।
ठेकेदार = मदन मोहन कांडपाल 8477838761, ललित जोशी 7535830685