फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk:कैरल गाकर क्रिसमस के जश्न का आगाज, केक काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

Thu, 25 Dec 2025 10:41 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

 प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काठगोदाम स्थित कैथोलिक चर्च में प्रार्थना करते फादर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।

कैरल सिंगिंग के साथ प्रभु यीशु के जन्म के संदेश को सुनाया गया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटी बजने लगी साथ ही मोमबत्तियों की रोशनी और दूसरी तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज ने माहौल को खुशियों से सराबोर कर दिया। लोगों ने केक काटकर आपस में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही दुनिया में सुख चैन की दुआ मांगी।

इस आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बृहस्पतिवार को भी क्रिसमस पर शहर के अलग अलग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें