फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई बानू

Sun, 08 Oct 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
बिल्ली ने मालिक को खतरे से बचाया तो दावत मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अपने मालिक की जान बचाने को पालतू बिल्ली बानू बेहद जहरीले सांप से भी भिड़ गई। उसने एक घंटे तक संघर्ष किया और सांप को अपने मालिक के घर में घुसने नहीं दिया। बाद में बानू को दूध और रबड़ी की दावत दी गई। लोनिवि के चौकीदार भुवन राम का घर विभागीय विश्राम गृृह के पीछे है। शुक्रवार रात भुवन विश्रामगृह में ठहरे अतिथियों का सत्कार कर रहा था। इसलिए उसके घर का दरवाजा खुला था। नौ माह की बानू बिल्ली बिस्तर पर बैठी थी। इसी बीच रात करीब 9:30 बजे विषैला सांप रसल वाइपर आंगन में पहुंच गया।
विज्ञापन


उसे देखते ही बिस्तर से कूदकर बानू फौरन सांप के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई। दोनों में काफी देर तक संघर्ष हुआ, इस बीच बिल्ली का शोर सुनकर घर के भीतर खाना बना रही भुवन की पत्नी, बेटी और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा बिल्ली ने सांप को घेरा हुआ था और सांप पस्त होकर पड़ा था। परिजनों ने सेव द स्नेक संस्था के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को फोन करके बुलाया।

चंद्रसेन ने बिल्ली से संघर्ष के बाद थककर चूर सांप को पकड़ा और घने जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़ में आने के बाद बिल्ली लपककर अपने मालिक की गोद में चढ़ गई। अब बारी पूरे परिवार की थी जो उसे जी भरकर लाड़ देने में जुट गए। सभी मोहल्ले वाले उसकी सराहना करने लगे। तभी यह सारा माजरा देख रहे लोनिवि कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चारु पंत ने फौरन बिल्ली के लिए दूध और रबड़ी मंगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें