फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों को नई टिहरी शिफ्ट करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट 

Wed, 29 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईकोर्ट में नरेंद्र नगर के सरकारी कार्यालयों को नई टिहरी शिफ्ट करने का मामला जनहित याचिका के जरिए हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मामले  के अनुसार अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता वाचस्पति रयाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि नरेंद्र नगर ऐतिहासिक नगर है, जिसे 1919 में टिहरी के राजा नरेंद्र साह ने बसाया था।

यह नगर 1949 तक राजधानी था। 1950 से 1989 तक नरेंद्र नगर टिहरी जिले का तथा 1961 तक उत्तरकाशी का भी मुख्यालय रहा। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार सभी सरकारी कार्यालयों को नरेंद्र नगर से नई टिहरी शिफ्ट कर रही है, जो राजनीतिक विद्वेष से किया जा रहा है। सरकार ने अब तक जिला समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय को शिफ्ट कर दिया है, जो जनभावनाओं के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें