फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोस्तों के साथ मैगी खाकर लौट रहे युवक की कार खाई में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भुजियाघाट के लमजाला में कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। कार सवार सभी मैगी खाकर लौट रहे थे। घटना से मृतक के परिजनों में मातम है।
विज्ञापन


सैम उर्फ सूरज निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं अपने गांव के ही दोस्त कमल नेगी और सुजान सिंह नेगी के साथ बृहस्पतिवार शाम कार से भुजियाघाट की ओर घूमने निकल गए। बताया जाता है कि रात में लमजाला स्थित मैगी प्वाइंट से मैंगी खाने के बाद वह हल्द्वानी को वापस आ रहे थे। इस बीच कार अनियंत्रित हुई और वह तकरीबन 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक सैम उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया। कमल व सुजान की हालत गंभीर है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें