फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली में व्यापार मंडल पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Mon, 26 May 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भवाली के निर्वाचित पदाधिकारियों को रविवार को प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, महामंत्री मनमोहन सिंह निगल्टिया, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए असफर अली को सचिव और हिमांशु मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सभी पदाधिकारियों से व्यापारी हित में काम करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि भवाली के व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष होगा। इस दौरान अभिनेता हेमंत पांडे, भुवन बहुगुणा, मनोज खुल्बे, शुभम शर्मा, राजा लाल साह, पूरन पांडे, हितेश शाह, संतोष तिवारी, पंकज सुयाल, घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें