भीमताल (नैनीताल)। मां कैंचुला त्रिवेणी संगम समिति की ओर से दस दिवसीय शकुनाखर कार्यशाला में महिलाओं को मांगलिक कार्यों में गाए जाने वाले शकुनाखर गीत का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को ऐपण और चौकियां सजाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में कमला वर्मा ने महिलाओं को शादी समारोह में समधी और समधन बनाना सिखाया। आरती थाल प्रतियोगिता में चंद्रा मुंगढली प्रथम, विमला सुयाल द्वितीय और किरन जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रशिक्षण देने में कमला वर्मा, मुन्नी कांडपाल, भगवती तिवारी, तुलसी देवी, हीरा देवी, निर्मला लोहनी, सुषमा चौधरी का विशेष सहयोग रहा। महिलाओं ने समापन समारोह में भजन कीर्तन का आयोजन करने के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान मीना बिष्ट, तनुजा जोशी, हंसा जोशी, निधि साह आदि मौजूद रहे।