फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: अप्रैल में आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, पृथ्वी के करीब आएंगे दो चमकीले धूमकेतु

Tue, 31 Mar 2026 11:04 AM IST
गायत्री जोशी गिरीश रंजन तिवारी

सार

अप्रैल में दो विशेष धूमकेतु पृथ्वी के करीब आकर आकर्षक खगोलीय नजारा पेश करेंगे। चार अप्रैल को सूर्य के सबसे निकट (पेरिहेलियन) पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में दो विशेष धूमकेतु आकर्षक नजारा प्रस्तुत करने पृथ्वी के निकट आ रहे हैं। शौकिया एस्ट्रो फोटोग्राफर प्रमोद सिंह खाती ने बताया कि धूमकेतु सी/2026 ए1 (एमएपीएस) एक नया खोजा गया क्रूट्ज कॉमेट है जिसकी खोज जनवरी 2026 में हुई थी। इसके चार अप्रैल को सूर्य के सबसे निकट (पेरिहेलियन) पहुंचने की संभावना है। यह सूर्य की सतह से मात्र 7 लाख 84 हजार किमी की दूरी से गुजरेगा। यह अधिकतर धूमकेतुओं की तुलना में कई गुना ज्यादा करीब है। इसकी नजदीकी इसे बहुत ज्यादा चमकीला बना सकती है। हालांकि इसका मतलब यह भी है कि यह धूमकेतु शायद बच न पाए। यह अप्रैल की शुरुआत में सूर्यास्त के 30-45 मिनट बाद पश्चिमी क्षितिज में बहुत नीचे दिखाई देगा। 

विज्ञापन






 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें